BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<     NEWS : पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार.. <<     कसरावद में पेयजल व्यवस्था की हकीकत से रूबरू.. <<     KHABAR : नगर कुकड़ेश्वर के समीप जूना पानी स्थित.. <<     KHABAR : सहस्त्रमुकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा.. <<     बदरवास में खूनी संघर्ष,35-40 लोगों ने लाठी-चाकू.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ग्यारसी लाल अग्रवाल, परिवार.. <<     सड़क हादसों पर लगाम लगाने शिवपुरी पुलिस.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर.. <<     KHABAR : सादाखेड़ी में खेल मैदान के सुधार और.. <<     KHABAR : दतिया की जीत पर रतनगढ़ में कांग्रेस.. <<     NEWS : अंतर विद्यालय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता.. <<     KHABAR : भाजपा भादवा माता मंडल की मासिक बैठक.. <<     NEWS : श्रेष्ठ पुस्तकें ही व्यक्तित्व और.. <<     KHABAR : हार्डवेयर कारोबारी ने जहरीला पदार्थ.. <<     NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शेप-अप हेल्थ क्लब का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2025, 5:15 pm
KHABAR : नीमच में जिला महिला कांग्रेस ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया सम्मान, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर के गांधी भवन पर आज जिला महिला कांग्रेस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आशा सांभर के नेतृत्व में नीमच शहर की विभिन्न क्षेत्र में अग्रणी महिलाओं को सम्मानित  किया गया।

सम्मानित महिलाओं में मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय स्टार बास्केटबॉल खिलाड़ी देवयानी गंगवाल,महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रियंका कदम, शिक्षाविद मंजुला धीर, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय मधु बंसल शामिल रही। इस अवसर पर डॉक्टर प्रियंका कदम ने कहा कि बेटा बेटी में किसी तरह का विभेद नहीं होना चाहिए। महिलाओं के साथ सहयोग, सम्मानजनक और समानता का व्यवहार ज़रूरी है। वही मंजुला धीर ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना योगदान दे रही है। महिलाएं अपने आप को किसी से कमतर ना समझे। महिला कांग्रेस द्वारा पार्षद सुमित्रा पोरवाल, रानी मसूदी, ज्योति यादव, कविता लोक्स, अंजना सोनकर,मनीषा दीवान,नजमा को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं का दुपट्टा और साफा पहनाकर और प्रशंसा पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन इलियास कुरैशी ने किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता और कांग्रेस जन मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE