BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<     NEWS : पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार.. <<     कसरावद में पेयजल व्यवस्था की हकीकत से रूबरू.. <<     KHABAR : नगर कुकड़ेश्वर के समीप जूना पानी स्थित.. <<     KHABAR : सहस्त्रमुकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा.. <<     बदरवास में खूनी संघर्ष,35-40 लोगों ने लाठी-चाकू.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ग्यारसी लाल अग्रवाल, परिवार.. <<     सड़क हादसों पर लगाम लगाने शिवपुरी पुलिस.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर.. <<     KHABAR : सादाखेड़ी में खेल मैदान के सुधार और.. <<     KHABAR : दतिया की जीत पर रतनगढ़ में कांग्रेस.. <<     NEWS : अंतर विद्यालय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता.. <<     KHABAR : भाजपा भादवा माता मंडल की मासिक बैठक.. <<     NEWS : श्रेष्ठ पुस्तकें ही व्यक्तित्व और.. <<     KHABAR : हार्डवेयर कारोबारी ने जहरीला पदार्थ.. <<     NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शेप-अप हेल्थ क्लब का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2025, 11:15 am
KHABAR : शहर में सामूहिक होलिका दहन की परंपरा आज भी है कायम, धूमधाम से मनाया जायेगा होलिका पर्व, मार्च माह की इस तारीख को नीमच में होगी भव्य आर्केष्ट्रा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति द्वारा आमजनता के हित में शहर में प्रति वर्ष विभिन्न धार्मिक त्यौहारों पर उत्साह व धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता आ रहा है। नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति नीमच द्वारा शहर में बीते 10 वर्षाे से प्रारंभ हुआ सामूहिक होलिका दहन का आयोजन हर वर्ष उत्साह के साथ आयोजित किया जाता आ रहा है।  इस वर्ष भी धूमधाम के साथ यह आयोजन किया जायेगा। खास बात यह है कि हर वर्ष सामूहिक होलिका दहन कार्यक्रम बड़ा आकार लेता जा रहा है। यहां होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों को देखने हेतु भारी भीड़ उमड़ती है। 

इस संबंध में समिति प्रमुख बृजेश मित्तल, ओम दीवान, राजेश जायसवाल पराग टेंट ने जानकारी देते हुए बताया कि सामूहिक होलिका दहन के माध्यम से हमारा प्रयास रहता है कि शहरवासी एक जगह एकत्रित होकर रंग बिरंगे त्यौहार को एक दिन पूर्व से उत्साह के साथ मनाये। शहर में होली महोत्सव की शुरूआत सामूहिक होलिका दहन से होती है। नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति हर वर्ष इस पारंपरिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शहर के दशहरा मैदान में होली का पर्व को लेकर बड़ा आयोजन करती है जिसमें सांस्कृतिक आयोजन के साथ कवि सम्मेलन के आयोजन भी किये गये । इस वर्ष भी 13 मार्च को होलिका दहन पर्व रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा। कार्यक्रम के तहत रंगारंग आर्केष्ट्रा के द्वारा पारिवारिक माहौल में राजस्थानी कल्चर में शानदार प्रस्तुति दी जायेगी। जिसमें राजस्थानी लोक नृत्य, घूमर, होली नृत्य, कामेडी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत शानदार नृत्य की प्रस्तुति आर्केष्ट्रा का आकर्षण रहेगी।  इस हेतु तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। होलिका दहन के दिन रात्रि में आर्केस्ट्रा की शानदार प्रस्तुति के बीच होली के मधुर गीतों के साथ पारिवारिक माहौल में संपन्न होलिका दहन कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE