BREAKING NEWS
शिव की उपनगरी माउंट आबू में आस्था का सैलाब,108.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<     NEWS : पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार.. <<     कसरावद में पेयजल व्यवस्था की हकीकत से रूबरू.. <<     KHABAR : नगर कुकड़ेश्वर के समीप जूना पानी स्थित.. <<     KHABAR : सहस्त्रमुकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा.. <<     बदरवास में खूनी संघर्ष,35-40 लोगों ने लाठी-चाकू.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ग्यारसी लाल अग्रवाल, परिवार.. <<     सड़क हादसों पर लगाम लगाने शिवपुरी पुलिस.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर.. <<     KHABAR : सादाखेड़ी में खेल मैदान के सुधार और.. <<     KHABAR : दतिया की जीत पर रतनगढ़ में कांग्रेस.. <<     NEWS : अंतर विद्यालय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता.. <<     KHABAR : भाजपा भादवा माता मंडल की मासिक बैठक.. <<     NEWS : श्रेष्ठ पुस्तकें ही व्यक्तित्व और.. <<     KHABAR : हार्डवेयर कारोबारी ने जहरीला पदार्थ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2025, 12:16 pm
SHOK SAMACHAR : नेत्रदान की नगरी नीमच में निकली प्रतिष्ठित कलकत्ता वाले गर्ग परिवार के वरिष्ठ सदस्य प्रभु दयाल की देहदान यात्रा, मेडिकल कॉलेज के लिए हुई रवाना, नपाध्यक्ष स्वाति चोपड़ा सहित कई गणमान्य नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रतिष्ठित कलकत्ता वाले परिवार गर्ग परिवार के वरिष्ठ सदस्य प्रभु दयाल गर्ग के निधन पर उनका पार्थिव शरीर आज परिजनों ने लायंस क्लब नीमच के माध्यम से देहदान किया। 
बताते चलें कि नीमच सिटी निवासी प्रभु दयाल गर्ग का 84 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद बीती कल शुक्रवार शाम को 6 बजे निधन हो गया था। उनकी पूर्व इच्छा अनुसार परिजनों ने आज उनका देहदान किया। शवयात्रा नीमच सिटी के नया बाजार स्थित निज निवास से प्रारंभ होकर सांवरिया मंदिर मार्ग पर पहुंची। यहां परिजनों ने पार्थिव शरीर नीमच मेडिकल कॉलेज को देहदान के लिए प्रपत्र पर हस्ताक्षर करके लायंस क्लब को सौंपा। इसके बाद देहदान यात्रा मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुई। यहां पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, महेंद्र भटनागर, डॉ विपुल गर्ग, सुनील शर्मा, रिखब गोपावत, सुरेश सिंहल, बाबूलाल गौड़, संभ्रांत नागरिक, लायंस क्लब और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्थिव शरीर पर पुष्पमाला अर्पित की। चंद्रभंवर पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, संतोष चोपड़ा और जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय प्रभु दयाल गर्ग के पार्थिव शरीर पर फूल माला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 
उल्लेखनीय है कि यह नीमच लायंस क्लब को प्राप्त 51 वां देहदान है और 2690 वां नेत्रदान है। इस दौरान जन चर्चा यह भी रही कि मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार देहदानी को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दिए जाने का निर्देश था। सवाल उठ रहे हैं कि इसकी पालना क्यों नहीं हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE