दिल्ली। देश की प्रख्यात पत्रकार, स्टार एंकर, आज तक की मैनेजिंग एडिटर श्वेता सिंह से नई दिल्ली (नोएडा) में फिल्म सिटी स्थित आज तक कार्यालय में नर्मदापुरम पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मप्र के राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार प्रमोद पगारे एवं हरिभूमि समाचार पत्र इटारसी के ब्यूरो चीफ भूपेंद्र विश्वकर्मा की सौजन्य भेंट संपन्न हुई। श्वेता सिंह ने इटारसी के इतिहास पर लिखी इटारसी संदर्भ पुस्तक का विमोचन किया एवं लेखक पगारे को बधाई- शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ पत्रकार पगारे ने विमोचन के बाद श्वेता सिंह को पुस्तक की प्रति भेंट की।