नीमच। विभिन्न संगठनों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में पाटीदार समाज महिला संगठन द्वारा आज नीमच जिले की महिला पुलिसकर्मियों का स्वागत, सम्मान और अभिनंदन किया गया। नीमच के पाटीदार समाज की महिलाओं ने इस अवसर पर जिले की महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान करते हुए उन्हें पुष्पमाला पहनाई और उपहार देकर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। सम्मान समारोह के दौरान नीतू पाटीदार ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी दोहरी जिम्मेदारी का निर्वहन करती है। एक तरफ ड्यूटी के दौरान विशेष आम नागरिक और महिलाओं की सुरक्षा तथा दूसरी तरफ पूरे समर्पण के साथ घर की जिम्मेदारियों का निर्वहन करती है।