चित्तौड़गढ। वरिष्ठ नागरिक मंच उपशाखा प्रतापनगर की ओर से अपरान्ह 2 बजे से लक्ष्मीनाथ मंदिर में भव्य फागोत्सव एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
उपशाखा अध्यक्ष शशि रंजन तिवारी ने बताया कि फागोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायिका कनकलता पाराशर, कीर्ति मूंदड़ा, यशोदा मेवाड़ा, पार्वती वैष्णव एंव सुमित्रा साहू फाल्गुनी रसिया की तर्ज पर मनभावन भजनों की प्रस्तुति के साथ बड़ी संख्या में मौजूद मंच सदस्य एवं महिलाओं द्वारा फूलों की होली खेली जाएगी। वहीं मौजूद महिलाओं का मंच की ओर से सम्मान किया जाएगा।