सिंगोली। मेंढ़केश्वर महादेव के पास एमपी-राजस्थान की बॉर्डर पर राजस्थान तरफ से लगी आग जिस पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया।
सुबह लगभग 10-11 बजे आरोली राजस्थान के जंगल में अज्ञात कारणों के चलते लगी आज जिसने एक भयंकर रूप ले लिया जो 7 किलोमीटर तक फैल गई जिसको काबू करने के लिए आसपास के ग्रामीण व वन विभाग की एमपी एवं राजस्थान की वन विभाग की टीमों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ी मुश्किल से उस आग पर 18-20 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया एमपी वन विभाग वनमण्डलाधिकारी नीमच के निर्देशन में एवं उप वनमण्डलाधिकारी नीमच के दिशा निर्देश, रेंजर रतनगढ़ के मार्गदर्शन में सिंगोली वन विभाग टीम से डिप्टी रेंजर बापूलाल दायना, वनरक्षक सदा शिव धाकड़, वनरक्षक मदन धनगर, वनरक्षक कालू सिंह निनामा, चौकीदार शंभू प्रजापत, जमना धाकड़ वाहन चालक बालकिशन और अरनिया, देवपुरिया आबाद के ग्रामीणों बालकिशन धाकड़, कमलेश धाकड़, अशोक धाकड़, सोहनलाल धाकड़ मांगीलाल धाकड़ ,रामलाल और पुजारी संजय और नितिन स्पिनर की फायर ब्रिगेड से रावड़दा सरपंच राजू सेन द्वारा देर रात्रि 5 बजे तक अथक प्रयास से आग पे काबू पाया गया एम पी वनरक्षक टीम की मेहनत से एमपी की सीमा में आग को नहीं घुसने दिया एमपी वन विभाग का बहुत ही सराहनीय कार्य रहा।