BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2025, 6:45 pm
NEWS : श्री कल्लाजी वेदपीठ पर सतरंगी फूलों एवं अबीर गुलाल से खेली जाएगी होली, मार्च माह की इस तारीख को मनाया जाएगा फागोत्सव, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भव्य फागोत्सव फाल्गुन शुक्ला पूर्णिमा शुक्रवार 14 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। वेदपीठ के प्रवक्ता ने बताया कि फागोत्सव के उपलक्ष्य में वेदपीठ पर गत सप्ताह श्री कल्लाजी मंदिर पर कृष्णा दल की माता बहनों द्वारा फागोत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। शुक्रवार को फागोत्सव में वेदपीठ पर विराजित ठाकुर जी सहित पंच देवों का पलाश के फूलों का मनभावन श्रृंगार करने के साथ ही प्राकृतिक पलाश रंग से एवं सवा क्विंटल सतरंगी अबीर, गुलाल और ढाई क्विंटल दिल्ली के प्रसिद्ध  नानाविध 51 प्रकार के  पुष्पों से फागोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर 51 प्रकार के सुगंधित इत्रों से मन्दिर परिसर को सुगंधमय किया जाएगा। वहीं मंदिर परिसर को सतरंगी गुब्बारों से सजाया जाएगा।
फागोत्सव में मुख्य रसिया गायन गोवृत्ति संत प्रहलाद कृष्ण  महाराज गिलुण्ड और प्रसिद्ध भजन गायक दीपक सरवानिया अपने भजनों से प्रभु श्री ठाकुर जी को रिझाते हुए भक्त और भगवान एकाकार होते हुए फागोत्सव मनाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रात 9 बजे से भक्त मंडली द्वारा फाल्गुन के रसिया के तर्ज पर ठाकुरजी के मनभावन भजनानंदी स्वर लहरियों के साथ मनाया जाने वाले अनूठे फागोत्सव में भाग लेने के लिए कल्याण नगरी के साथ ही आसपास के ग्रामीणों क्षेत्रों, दूर दराज के कल्याण भक्तों, आचार्यों, बटुकों, वीर एवं वीरांगनाओं, कृष्णा शक्ति दल की माता व बहनों, शक्ति ग्रुप की बालिकाओं के साथ सभी भक्तगण एवं कल्याणनगरी वासी अपने आराध्य ठाकुर श्री कल्लाजी के साथ पारम्परिक फाग खेलकर आनन्दोत्सव मनाएंगे। इस अवसर पर ठाकुर श्री को नानाविध प्रकार का भोग धराया जाएगा। भोग पश्चात भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। श्री कल्लाजी मंदिर पर सोमवार से फागोत्सव के रूप में प्रतिदिन ठाकुर श्री का फाग श्रृंगार किया जा रहा हैं। फागोत्सव पश्चात ठाकुर श्री का मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां की जा रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE