मनासा। मंगलवार दोपहर 2.30 बजे करीब ग्राम झालरी में चारभुजा मंदिर की जमीन उपयोगकर्ता पुरानी श्रीराम पिता प्रहलाद गुर्जर के खेत में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते खेत में खड़ी गेहूं की दो बीघा फसल जलकर खाक हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पाया। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी और पंचायत कर्मी सहित पटवारी मौके पर पहुंचे और मौका पंचनामा बनाया। हालांकि घटना में कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।