मोरवन। विनायक विद्यापीठ एवं राष्ट्र समर्पण मासिक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बाल साहित्य संगोष्ठी में डॉ. भैरुलाल गर्ग पर केंद्रित राष्ट्र समर्पण के विशेष विशेषांक का लोकार्पण एवं उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर विनायक विद्यापीठ भुणास (भीलवाड़ा) राज. में संम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवती प्रसाद गौतम, कोटा ने डॉ. गर्ग के बाल साहित्य में बालवाटिका पत्रिका के माध्यम से बाल साहित्य विर्मश को प्रेरक एवं अनुकरणीय ऊंचाई देने पर शाल, श्रीफल, सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। उपस्थित साहित्यकारों की उर्जामयी करतलध्वनी इस सम्मान की साक्षी बनी । कार्यक्रम के अध्य्क्ष डॉ. विनोद बब्बर चिंतक व संपादक राष्ट्र किंकर दिल्ली ने राष्ट्रसमर्पण मासिक के इस महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए समुचा राष्ट्रसमर्पण परिवार को बधाई देते हुए कहा की ऐसे विशेषांक निश्चित रूप से बालसाहित्य उन्नयन में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । कार्यक्रम के आरम्भ में आयोजक डॉ. देवेंद्र कुमावत निदेशक विनायक विद्यापीठ भुणास भीलवाड़ा ने सहभागियों का स्वागत अभीनंदन किया वही राष्ट्रसमर्पण के सम्पादक संजय शर्मा ने सभी के प्रति कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शिव मृदुल चित्तौड़गढ़, डॉ. कमला कान्त शर्मा श्कमलश् एवं आशा पांडेय ओझा उदयपुर, दिनेश विजयवर्गीय बूंदी, नन्द किशोर निर्झर चित्तौड़गढ़ , योगेश जानी बड़ी सादड़ी, कैलाश मंडेला शाहपुरा, हरिशंकर व्यास राजसमंद, जगदीश चंद्र गर्ग आसींद, रामप्रसाद पारीक शाहपुरा, कैलाश जाड़ावत अदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर जनकपुर नीमच म. प्र. के बृज नेहरू पाटीदार द्वारा संस्कृति , संस्कार व जीवनमूल्यों पर आधारित कहानी संग्रह रिश्तों की राहें कहानी संग्रह पर अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में संजय शर्मा व प्रभात शर्मा द्वारा पाटीदार को शाल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इसी तरह विशेषांक प्रकाशन में दिन रात परिश्रम करने वाले कम्प्यूटर विशेषज्ञ वेदांत प्रभाकर एवं प्रत्यूष गर्ग को भी सम्मानित किया। निश्चित ही सुसंस्कृति के लिए यह क्षेत्र के लिए गौरवमई उपलब्धि है।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार रेखा लोढ़ा स्मित ने किया एवं आभार संजय शर्मा राष्ट्र समर्पण नीमच ने माना।