BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2025, 7:54 pm
KHABAR : कुकड़ेश्वर में दिखा अनोखा नजारा, 144 पहियों पर सवार विशाल ट्रांसफार्मर देखने के लिए उमड़ी नगरवासियों की भारी भीड़, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। नगर में एक विशाल ट्रांसफार्मर के गुजरने का अद्भुत नजारा देखने को मिला। खिमला स्थित प्लांट पर ले जाए जा रहे इस ट्रांसफार्मर को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्सुकता देखी गई। इसे सुरक्षित ले जाने के लिए कुकड़ेश्वर की दोनों पुलियाओं के पास विशेष रूप से मिट्टी की मजबूत सड़क बनाई गई, जिससे होकर यह भारी ट्रांसफार्मर 144 पहियों वाले विशाल वाहन पर सवार होकर गुजरा।
इस अनोखे नजारे को देखने के लिए सैंकड़ों लोग उमड़ पड़े। बस स्टैंड एरिया में भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। लोगों ने इस अद्भुत मशीन के साथ सेल्फी ली और तस्वीरें खींचकर इस यादगार पल को कैद किया।
खास बात यह रही कि इस पूरे ऑपरेशन की रिकॉर्डिंग ड्रोन कैमरे से भी की गई। ड्रोन के जरिए इस विशाल मशीन के सफर को हर एंगल से कैद किया गया, जिससे यह नजारा और भी रोमांचक लग रहा था।
यह नजारा न केवल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना, बल्कि शहर में चर्चा का विषय भी बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी मशीन को इतनी कुशलता से ले जाना इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE