नीमच। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि स्व. कचरमल के ज्येष्ट सुपुत्र एवं विनोद कुमार के बड़े भ्राता, पिंटू राकेश के बड़े पापा, नमन के दादाजी, संजय के पूज्य पिताजी अजित कुमार कासमा का आकस्मिक निधन 11/03/2025 को हो गया है, जिनकी शवयात्रा आज दिनांक 12/03/2025 को निज आवास 14/2 मकान नंबर- 257 निरोगधाम के पास से शववाहन द्वारा प्रातः 10 बजे नीमच सिटी रोड स्थित मुक्ति धाम ले जाई गई। अंतिम यात्रा में शामिल गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपरोक्त जानकारी पत्रकार मुकेश पार्टनर ने दी।
शोकाकुल- कासमा परिवार नीमच जीरन