चित्तौड़गढ़। हरिवंश कीर समाज की आराध्य मीरा माँ दरबार का प्राण प्रतिष्ठा समारोह भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर कोटड़ी तहसील के पारोली ग्राम में मीरा माँ दरबार जन्मस्थली मीरा नगर में प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल कीर की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें विशाल कलश यात्रा निकालने सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसदों व विधायकों को आमंत्रित करने पर चर्चा की गई।
इस दौरान अतिथिगण पुष्कर कमेटी उपाध्यक्ष भोजराज, अजमेर जिलाध्यक्ष रामप्रसाद, चित्तौड़ जिलाध्यक्ष धर्मराज, प्रदेश महामंत्री बद्रीलाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम, गुलाबचन्द, प्रदेश महामंत्री बद्रीलाल प्रतापगढ़, शंकरलाल आसपुर, पुष्कर कमेटी उपाध्यक्ष भोजराज, मीरा मां दरबार समिति के शिवराज, गोपाल पोखर, कोदूकोटा सरपंच जगदीश कीर, पूर्व भीलवाड़ा अध्यक्ष सत्यनारायण कीर, प्रदेश संगठन मंत्री श्यामलाल, कोषाध्यक्ष भंवर, सह कोषाध्यक्ष सत्यनारायण, पूरी मां समिति अध्यक्ष बाबूलाल, सचिव ओमप्रकाश सहित पूर्व एमएलए प्रत्याशी पप्पूलाल, बीगोद, माधुलाल, कन्हैया लाल, वरिष्ठ समाजसेवी गोकुल, लादूलाल, बाबूलाल, शंकरलाल, नारायण पहुँना मदन भीलवाड़ा, शाहपुरा जिलाध्यक्ष दुर्गा लाल, धनराज धनेश्वर उपस्थित रहे।