चित्तौड़गढ़। भारत विकास परिषद चितौड़गढ़ एवं पंचमुखी हनुमान चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा जिला स्वास्थ्य (अंधता निवारण) समिति के संयुक्त तत्वावधान में 24 वा नेत्र चिकित्सा शिविर पंचमुखी हनुमान चिकित्सा अनुसंधान मुख्य डाकघर के पास आयोजित हुआ। जिसमें कोटा के प्रसिद्ध डा. सुधीर गुप्ता वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा नेत्रो का मोतियाबिंद का आपरेशन (आई. ओ. एल.) द्वारा प्रत्यारोपण किये गये । शिविर में 29 रोगियों का पंजीकरण हुआ है और 13 रोगियों का आपरेशन किया गया। अध्यक्ष नवीन वर्डिया ने नेत्र रोगियों को आंख की किस प्रकार सुरक्षा रखनी इसकी पुर्ण जानकारी दी गई तथा भगवान से इनको स्वस्थ रखने की प्रार्थना की गई। शिविर सम्पन्न होने पर अध्यक्ष नविन वर्डिया द्वारा आभार व शिविर सकुशल संपन्न होने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। शिविर में निम्न सदस्यो ने नरेंद्र कुमार जोशी, बृजेश मोदानी, मनोहर लाल मुंदड़ा,सुनील काबरा ,सत्य नारायण काबरा, महेश नुवाल, राजेश खण्डेलवाल,कनक मल मेहता,रमेश चंद्र जागेटिया, दिनेश चन्द्र पुरोहित, दिनेश काबरा,फतह सिंह देवपुरा ने सहयोग प्रदान किया गया।