BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2025, 3:51 pm
KHABAR : सनातन सत्संग मंडल के तत्वावधान में संपन्न हुआ 25 वां सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, नगरवासियों ने लिया धर्मलाभ, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। सनातन सत्संग मंडल के तत्वावधान में 25वें सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन में रामस्नेही संप्रदाय के युवा संत चेतनराम जी रामजी व संत रामजी के सान्निध्य में पुलिस थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को बड़ी संख्या में  सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 
इस अवसर पर लगातार हनुमान चालीसा के पाठ में भाग लेने वाले भक्तजनों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सत्संग सभा को संबोधित करते हुवे रामस्नेही संप्रदाय के युवा संत चेतन राम जी ने सनातन की परिभाषा बतलाते हुवे कहा कि जो हमें सत्य से अवगत करा दे वहीं सनातन हे बिना सनातन के हमारा उद्धार नहीं है। सनातन धर्मवाही तो एचएम है। इसलिए हमें अपनी सनातन पहचान को बनाए रखने हेतु सिर पर शिखा, मस्तक पर तिलक, हाथ में मोली होना जरूरी है।
इस पच्चीसवें हनुमान चालीसा के सामूहिक पाथवे इतनी बड़ी संख्या में सनातनियों का समागम होना  सनातन का मजबूत होना दर्शाता हे।इस सत्संग में परमात्मा किसी न किसी रूप में हमारे बीच उपस्थित  रहता हे। आज के इस कलयुग में जहां मोबाइल के माध्यम से व्यक्ति से व्यक्ति को तोड़ने का कार्य किया जा रहा हे वहीं इस सत्संग के माध्यम से व्यक्ति को व्यक्ति से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिससे व्यक्तियों में आपस में आत्मीयता, समर्पण का भाव बढ़ रहा है। यही सनातन धर्म की मजबूती का आधार हे। सत्संग में रहना मतलब सज्जन पुरुषों का संग होना है। हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ सनातन को मजबूत करने के साथ ही हिन्दू समाज को संगठित करने का संदेश भी है।
संतश्री ने कहा कि रामद्वारा की पवित्र धरा से शुरू किया गया। हनुमान चालीसा का यह आयोजन विशाल वत वृक्ष का रूप ले चुका है। आज 25 वां आयोजन है। आने वाले दिनों में पचासवें व सो वे हनुमान चालीसा के पाठ बड़े स्तर पर भव्यता के साथ आयोजित किए जाएंगे। इस पुनीत कार्य के लिए सनातन सत्संग मंडल सहित सभी सनातनी बंधु बधाई के पात्र है।

सत्संग को संत राम जीवन भी संबोधित किया-
हनुमान चालीसा के इस विराट आयोजन में भक्तों ने चेतनराम जी के गाए। भजन....  हम राम जी के, राम जी हमारे हे, वो दशरथ राज दुलारे हे,हम राम जी के राम जी हमारे हे..... का भक्ति भाव के साथ श्रवण किया। 
पुलिस थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के अवसर पर संत जनों का स्वागत समाजसेवी प्रद्युम्न मारू, थाना प्रभारी शिव रघुवंशी, लाला राठौर, अजय तिवारी, नरेंद्र सोडाणी, सत्य नारायण मुंगड़ आदि नागरिकों ने किया। साथ ही संत श्री ने मनासा पुलिस थाना प्रभारी शिव रघुवंशी को उनके जन्मदिन पर स्वागत के साथ आशीर्वाद प्रदान किया। नगर के भजन गायकों ने हनुमान जी के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। संचालन श्याम समदानी ने किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE