BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2025, 4:05 pm
KHABAR : विशेषांक का लोकार्पण एवं उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर विनायक विद्यापीठ भुणास में बाल साहित्य संगोष्ठी एवं लोकार्पण समारोह संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विनायक विद्यापीठ एवं राष्ट्र समर्पण मासिक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बाल साहित्य संगोष्ठी में डॉ. भैरुलाल गर्ग पर केंद्रित राष्ट्र समर्पण के विशेषांक का लोकार्पण एवं उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर विनायक विद्यापीठ भुणास में संम्पन्न हुई।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवती प्रसाद गौतम, कोटा ने डॉ. भैरुलाल गर्ग के बाल साहित्य में किये गए योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि डॉ. गर्ग ने बाल वाटिका पत्रिका के माध्यम से बाल साहित्य विर्मश को जो ऊंचाई दी वे बेजोड़ है। बाल साहित्य उन्नयन में उनका हस्तक्षेप निश्चित ही प्रेरक एवं अनुकरणीय है। बाल वाटिका बाल साहित्य की एक मात्र पत्रिका है, जिसने बाल साहित्य विमर्श को अपेक्षित मंच देने की दृष्टि से बहुत बड़ा कार्य किया है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. विनोद बब्बर, दिल्ली ने राष्ट्र समर्पण मासिक के इस महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए समुच्या राष्ट्र समर्पण परिवार को बधाई देते हुए कहा की ऐसे विशेषांक निश्चित रूप से बाल साहित्य उन्नयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
उन्होंने इस अवसर पर उपस्तिथ बालसाहित्य रचनाकारों एवं शुभचिंतकों साहित्य को साधुवाद देते हुए कहा की डॉ. गर्ग के बालसाहित्य विषयक कार्य को रेखांकित करने की दृष्टि से बहुत बड़ा कार्य हुआ है। कार्यक्रम के आरम्भ में आयोजक डॉ. देवेंद्र कुमावत ने सहभागियों का स्वागत अभीनंदन किया वही राष्ट्रसमर्पण के सम्पादक संजय शर्मा जी ने सभी के प्रति कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के विसिष्ट अतिथि शिव मृदुल चित्तौड़गढ़, डॉ. कमला कान्त शर्मा श्कमलश् एवं आशा पांडेय ओझा उदयपुर, दिनेश विजयवर्गीय बूंदी, नन्द किशोर निर्झर चित्तौड़गढ़ , योगेश जानी बड़ी सादड़ी, कैलाश मंडेला शाहपुरा, हरिशंकर व्यास राजसमंद, जगदीश चंद्र गर्ग आसींद, रामप्रसाद पारीक शाहपुरा, कैलाश जाड़ावत अदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार रेखा लोढ़ा स्मित ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE