नीमच। इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी के कोच सत्येंद्र पाल सिंह एवं किशन पाल सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी के स्टार खिलाड़ी कीर्ति राज सिंह चुंडावत सुपुत्र कमल सिंह चुंडावत को पंख खेल रत्न से मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा भोपाल में सम्मानित किया गया। यह बालक वर्ग में नीमच का पहला खिलाड़ी है जिस़े पंख खेल रत्न से सम्मानित किया गया है और बालिका वर्ग में नीमच से यह सम्मान एकमात्र खुशी पाल सिंह को प्राप्त है जो की इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी की स्टार खिलाड़ी है। इससे पहले भी कीर्तिराज सिंह चुंडावत भारतीय दल का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर चुके हैं।
सत्येंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी हाल ही में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी का आयोजन जर्मनी में होने वाला है, जिसके लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है और इन्हीं 20 खिलाड़ियों की सूची में नीमच के कीर्तिराज सिंह चुंडावत का चयन हुआ है। कीर्तिराज सिंह चुंडावत की इस ऐतिहासिक और एक के बाद एक स्वर्णिम सफलता के लिए नीमच बास्केटबॉल एसोसिएशन एवं इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी के सभी पदाधिकारी ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की।