दूदरसी। आज 12 मार्च 2025 को निम्बाहेडा में अखिल भारतीय आंजना महासभा के संरक्षक और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज जी आंजना सेठ साहब के देवलोकगमन के अवसर पर पगड़ी का कार्यक्रम था। समाजजनों की उपस्थिति में राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना की अध्यक्षता में एक प्रस्ताव रखा गया कि आज तक समाज में जहां भी किसी सदस्य की मृत्यु होती थी जिसके उठावना और घाटा में पूरी समाज को न्योता दिया जाता था और सभी समाजजन इकठ्ठा होते थे इस परंपरा को बंद कर दिया जाए और सिर्फ पगड़ी दस्तूर में सभी को आमंत्रित किया जाए।जिसका उपस्थित समाजजनों ने करतल ध्वनि से सर्व सम्मति से इस प्रस्ताव का जोरदार समर्थन किया। आंजना के इस फैसले से समाजजनों में अच्छा संदेश गया कि इससे एक तो शोक संतप्त परिवार पर अतिरिक्त खर्च कम पड़ेगा और दूसरा यह कि दूर-दूर से आने वाले समाज जनों का समय भी बर्बाद नहीं होगा।
इस अवसर पर छोटी सादड़ी के पूर्व प्रधान रामलाल जी गोमाना पृथ्वीराज मोहनलाल आंजना केसूंदा गणपतलाल आंजना रजौरा निम्बाहेडा के उप प्रधान जगदीश आंजना कारूलाल आंजना मरजीवी भामाशाह गोवर्धन लाल आंजना पहलवान बसेड़ा वर्दी चंद्र आंजना पूर्व सरपंच बसेड़ा जगदीश चन्द्र आंजना अध्यापक बागदरी हीरालाल आंजना खेड़ा सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन कमल आर्य मरजीवी ने किया और आभार जगदीश आंजना अध्यापक ने व्यक्त किया।