BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2025, 11:35 am
BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस से गुजर रही थी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार, तभी हो गई ये बड़ी अनहोनी, परिवारों में पसरा मातम, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। शाम ढलने के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर शामगढ़ तहसील क्षेत्र के मेलखेड़ा एवं बरडिया पुना के बीच एक फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर 8 लाइन से नीचे उतर गई। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। चार पहिया वाहन हरियाणा का है। वहीं मृतक दिल्ली तरफ के बताए जा रहे हैं। शामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतकों के नाम कंवरलाल, रोशन व सुरेंद्र बताए जा रहे हैं। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना बुधवार शाम 7 बजे की है। परिजनों की गाड़ी में सवार लोगों से बातचीत भी हुई थी, लेकिन मंदसौर जिले में एंट्री के बाद परिजनों का मोबाइल से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। मंदसौर कंट्रोल रूम पर सूचित किया गया। उसके बाद लोकेशन के आधार पर रात को पुलिस मौके पर पहुंच पाई। गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे उतर गई थी। यह सभी लोग पुणे से दिल्ली जा रहे थे। लोकेशन पुलिस द्वारा सर्च की गई तो दुर्घटना की जानकारी सामने आई। मृतको के शवों को देर रात शामगढ़ लाया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE