BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2025, 12:14 pm
KHABAR : केसरिया हिंदू वाहिनी के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर जायसवार ने समस्त देशवासियों को दी बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक होली के त्योहार की शुभकामनाएं, बोले- बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक है रंगों का यह उत्सव, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। होली को रंगो का त्योहार माना जाता है और इस त्योहार को लेकर केसरिया हिंदू वाहिनी के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर जायसवार ने समस्त देशवासियों को बधाई देते हुए होलिका दहन के महत्वपूर्ण तथ्यों पर बताया कि होली भारत के सबसे महत्वपूर्ण त्योहार में से एक है। इस पर्व को प्रत्येक वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मार्च महीने में बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जिसमें परिवार के लोग और दोस्त मिलकर खुशियां बांटते हैं। साथ ही एक दूसरे को रंग लगाते हैं व पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेते हैं। होलिका दहन का ऐतिहासिक महत्व हिरण्यकश्यप और प्रहलाद की गाथा से जुड़ा है। हिरण्यकश्यप जो की एक अहंकारी असुर राजा था उसने अपने राज्य में भगवान की पूजा करने पर रोक लगा दी थी, लेकिन उसका पुत्र प्रहलाद भगवान श्री विष्णु का परम भक्त था। हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को मारने के लिए कई बार प्रयास किए, लेकिन वह हमेशा असफल रहा। अंत में उसने अपनी बहन होलिका जिसको अग्नि से न जलने का वरदान प्राप्त था से अपने पुत्र प्रहलाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठने को कहा लेकिन ईश्वर की कृपा से प्रहलाद तो सुरक्षित बच गया और होलिका जलकर भस्म हो गई। इसी बुराई पर अच्छाई की जीत को लेकर निरंतर प्रतिवर्ष होलिका का दहन किया जाता है और अगले दिन तरह-तरह के रंगों से होली खेलकर पूरी दुनिया खुशियां मनाती है जो की बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। यह त्यौहार हमें प्रेम , सौहार्द और आपसी मेल मिलाप की सीख देता है और इस बुराई पर अच्छाई की जीत के पावन पर्व होली के त्योहार पर केसरिया हिंदू वाहिनी परिवार समस्त देशवासियों को होली के रंगों से रंगीन पर्व की बधाई शुभकामनाएं देकर भाईचारे का संदेश प्रेषित करते हुए आपस में मिलजुलकर रहने की अपील करता है जिससे कि हम देश में एक नए राष्ट्र का निर्माण कर हिंदू राष्ट्र बनाने कि और अग्रसर हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE