मोरवन। नगर में गुरुवार को होलिका दहन का पर्व बड़े हर्षाेल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। शाम 7 बजकर 15 मिनिट पर पूजा अर्चना कर पुरानी परंपरा अनुसार होलिका का दहन किया गया। सुबह से लेकर सांयकाल तक ग्रामीणों ने होलिका स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर परिवार व बच्चों की दीर्घायु व खुशहाली की कामना की। गांव के पुरोहित द्वारा होलिका स्थल पर पूजा अर्चना व मंत्रोच्चार करते हुए शुभ मुहूर्त पर होलिका का दहन किया गया। होलिका दहन स्थल पर लोगों ने गेहूं की बालियों को होलिका में भूना तथा प्रसाद के रूप में वितरित किया और होलिका की परिक्रमा कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।