BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2025, 10:31 am
KHABAR : सरस्वती शिशु मंदिर गिरदौड़ा में संपन्न हुआ दीक्षांत समारोह, छात्रों को दी विदाई, सम्मानित हुए उत्कृष्ट विद्यार्थी, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। सरस्वती शिशु मंदिर गिरदौड़ा में आज दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला नीमच के जिला प्रमुख  महेश विश्वकर्मा जावद तहसील के तहसील प्रमुख श्री कन्हैयालाल जी विश्वकर्मा संयोजक महोदय राजेंद्र  नागदा सावन के संकुल प्रमुख  नंदकिशोर सोनी एवं विद्यालय प्रधानाचार्य  कैलाश चंद्र नागदा विद्यालय आचार्य परिवार एवं भैया बहन उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम मां सरस्वती भारत माता प्रणवाक्षर ॐ का पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित किया गया आचार्य परिवार द्वारा एवं अतिथियों द्वारा भैया बहनों का मार्गदर्शन किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन उत्सव प्रमुख  ललित कुमार नागदा द्वारा किया गया एवं अतिथि स्वागत शारीरिक प्रमुख  विनोद धनगर एवं परीक्षा प्रमुख कारूलाल मेघवाल द्वारा किया,स्वागत में सभी अतिथियों का कुमकुम से तिलक लगाकर गमछा भेंट किया गया। अतिथि परिचय कार्यालय प्रमुख श्री किरण कुमार जी नागदा द्वारा किया गया।

कक्षा अष्टम के भैया बहनों को द्वारा अपने अनुभव एवं विद्यालय में बीती अपनी शैक्षणिक यात्रा को साझा किया जिस दौरान सभी भैया बहिन भावुक दिखे। भैया बहनों द्वारा विद्यालय को अपनी उपहार स्वरूप एक साउंड सिस्टम भेंट किया एवं विद्यालय परिवार द्वारा सामूहिक रूप से कक्षा अष्टमी के सभी भैया बहनों को तस्वीर भेंट कक्षा प्रमुख श्री किरण कुमार जी नागदा द्वारा बोतल भेंट की गई एवं विद्यालय में आयोजित हुए खेल महोत्सव में प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को पुरुस्कार वितरित किए गए।

विद्यालय परिवार की ओर से भी भैया बहनों के साथ बीते पलो का अनुभव साझा किया गया किया समापन सत्र में भैया बहनों को अल्पाहार करवाया गया एवं होली के शुभ अवसर पर भैया बहनों को रंग एवं गुलाल लगाकर दीक्षांत समारोह का समापन किया गया, विद्यालय आचार्य परिवार का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE