सिंगोली । कस्बे गुरुवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे होलिका दहन बड़े ही धूमधाम और ढोल धमाकों के साथ किया किया।
इस मौके पर नीमच जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने वीडियो संदेश जारी कर जिले के नागरिकों को होली की बधाई देते हुए होली पर्व को सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की, जबकि व्यवस्था बिगाड़ने और हुड़दंग करने वाले को भी सख्त चेतावनी दी गई है। गुरुवार रात पौने 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक होलिका दहन का मुहूर्त देर रात 11 बजे बाद होने से होलिका दहन का कार्यक्रम काफी देर तक चलता रहा।
इस बीच कस्बे के विभिन्न पारंपरिक स्थानों पर पंडित द्वारा पूजन इत्यादि किया गया। नगर निकाय परिसर में रात करीब साढ़े 11 बजे परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ द्वारा पूजन कर होलिका दहन किया गया।