मनासा। देवरी खवासा में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ में होली का त्यौहार एक दूसरे को रंग लगाकर मनाया गया। रात को 4.00 बजे होली दहन गांव पटेल मदनलाल गुर्जर के द्वारा किया गया, जिसमें सहयोग सुरेश नायक चौकीदार प्रदीप मालवी होली दहन किया गया ढोल के साथ में होली दहन कहानी वर्षों से ग्राम पटेल के द्वारा किया जा रहा है जो की सुचारू रूप से चल रहा है। मौके पर उपस्थित कंवरलाल पाटीदार प्रकाश चंद पाटीदार संतोष राठौड़ बद्रीलाल गुर्जर पत्रकार कमला शंकर नागदा सुरेश राठौड़ आदि की उपस्थिति में होली दहन की गई वही सुबह गांव के युवा वर्ग के द्वारा बड़े हर्ष उल्लास के साथ में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। एक दूसरे को रंग लगाकर दिया भाईचारे का संदेश।
उक्त जानकारी देते हुए अंबाराम गुर्जर सरपंच प्रति निधि ने बताया कि हिंदू संस्कृति का यह पर्व हमें एक संदेश देता है कि विभिन्न रंगों का यह त्यौहार हमें बड़े ही धूमधाम से मनाना चाहिए सनातन धर्म को आगे बढ़ना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को यह संदेश देना चाहिए कि सभी धर्म के यह त्यौहार को मनाना चाहिए अंबाराम गुर्जर व उनकी पूरी टीम ने बस स्टैंड पर सभी आने-जाने वालों को गुलाल से तिलक निकाल कर होली की बधाईयां दी।