BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2025, 11:26 am
NEWS : हिन्दुस्तान जिंक और अनुष्का ग्रुप द्वारा युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए अनूठी पहल, प्रतियोगी परिक्षाओं की निःशुल्क तैयारी के लिए 140 छात्रों को पाठ्य सामग्री का वितरण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हिन्दुस्तान जिंक के तत्वाधान में चंदेरिया लेड जिंक़ स्मेल्टर के आस पास के क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से युवाओं को विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओें की निःशुल्क तैयारी अनुष्का ग्रुप उदयपुर द्वारा करवाई जा रही हैं । इसी पहल के तहत् विद्यार्थियो को महत्वपूर्ण पाठ्य सामग्री वितरित की गयी। इस अनूठी पहल में 140 से अधिक विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर रुझान दिखाया।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि चंदेरिया लेड जिं़क स्मेल्टर यूनिट हेड हाइड्रो और विशिष्ट अतिथि कमर्शियल हेड राकेश रोहिला, सी एस आर हेड सुन्दर राज, पी आर ओ मुकेश मून्दड़ा, केसरिया जी जैन गुरुकुल सचिव के एम जैन, केसरिया जी जैन गुरुकुल कोषाध्यक्षक सी ऐ नितिन चपलोत और अनुष्का ग्रुप के सचिव राजीव सुराणा द्वारा किया गया।
अमित सुराणा ने अपने उद्धबोधन में हिंदुस्तान लेड जिंक स्मेल्टर चंदेरिया क्षेत्र के युवाओं को संबोधित करते हुए विद्यार्थी जीवन में अथक परिश्रम की महत्त्वता को सबके साथ साझा किया और बताया की सफलता पाने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को आदर्शाे का पालन करना चाहिए।
राकेश रोहिला ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्पष्ट रणनीति के तहत मेहनत करनी होगी तभी आप अपने सपनो को हकीकत में बदल पाएंगे। सुन्दर राज ने विद्यार्थियों को सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अथक प्रयास करके सफलता प्राप्त करने की अग्रिम शुभकामनाएं दी। के एम जैन ने अनुष्का ग्रुप के इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी चंदेरिया क्षेत्र के युवाओ के लिए ऐसे ही प्रेरणादायक कार्यक्रम करवाने की इच्छा व्यक्त की।
कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त अनुष्का ग्रुप के राजीव सुराणा ने कहा कि गत 3 माह से चल रही यह योजना चंदेरिया क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है और ये वापस नहीं आ सकता। प्रत्येक जुझारू विद्यार्थी के हर जरुरत और सपने को पूरा करने के लिए हमारा संस्थान हमेशा तत्पर हैं एवं चंदेरिया  क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए हम हिन्दुस्तान जिं़क के साथ यहाँ के युवाओ के लिए प्रतियोगी परीक्षाओ की निःशुल्क तैयारी करवा रहे हैं। इसीलिए सभी विद्यार्थीयो को कक्षाओं में नियमित रहने व अपने नोट्स को अद्यतन करने की सलाह भी दीं।
इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न प्रस्तुतिया दी जिसमे कथक नृत्य और शैक्षणिक कविताओं की प्रस्तुति शामिल थी। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को बैग, पाठ्य सामग्री और टी शर्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुष्का ग्रुप से प्रणय जैन ने किया। इस अवसर पर चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर सी एस आर टीम से मयंक दर्जी, तन्वी सचदेवा एवं अनुष्का ग्रुप से भूपेश परमार, कुलदीप सिंह, गिरजा साल्वी, कशिश पुजारी, प्रवीण सुथार, हिम्मत सिंह के साथ-साथ चंदेरिया परिधि क्षेत्र से सैकड़ों युवा विद्यार्थी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE