BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2025, 12:52 pm
BIG NEWS : नीमच शहर में होली के पर्व की धूम, होली उत्सव समिति ने निकाली परंपरागत गैर, ढोल-नगाड़ों व बैंडबाजों की धुनों पर जमकर थिरके युवा, खूब उड़ा रंग-गुलाल, खाकी ने संभाली व्यवस्था, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर सहित जिलेभर में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। गुरुवार रात को होलिका दहन के बाद शुक्रवार को धुलेंडी का रंगीन जश्न मनाया गया। शहर में होली उत्सव समिति द्वारा 18वीं परंपरागत गैर का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे बारादरी चौराहा से शुरू हुई गैर में हर उम्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन पर लोगों ने जमकर नृत्य किया।

भोलेनाथ की भव्य झांकी निकाली- 
गैर में भगवान भोलेनाथ की भव्य झांकी निकाली गई। स्वांग धारियों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर डांस किया। नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार भी गैर में शामिल हुए। उन्होंने नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर को गले लगाकर रंग लगाया।

महिलाओं में भी दिखा गजब का जोश- 
शहर के नया बाजार, घंटाघर, सर्राफा बाजार और पुस्तक बाजार होते हुए गेर दोपहर में भारत माता चौराहा पर पहुंची। यहां इस रंगारंग कार्यक्रम का समापन हुआ। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही बच्चे गली-मोहल्लों में रंग-गुलाल के साथ खेलते नजर आए। महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से होली का त्योहार मनाया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं।

सदाबहार गीतों पर जमकर झूमे युवा- 
महाकुंभ में गंगा स्नान करते हुए साधु संत, महात्माओं के भेष में भजन करते हुए कार्यकारिणी के सदस्य, शिवलिंग से प्रकट हुए महादेव, पंजाबी ढोल की थाप पर नाचते हुए युवकों की टोली, सतरंगी गुलाल की आंधी और रंगों की बयार के बीच मिकी माउस और जोकर की ओर लुभावने नृत्य तथा होली के मद मस्त सदाबहार गीतों पर नृत्य करते हुए नागरिक गण होली की गेर के प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE