चित्तौड़गढ़। शंकरपुरम स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण में होलिका दहन एवं धुलण्डी हर्षाेल्लास से मनाई गई।
शंकरपुरम, शिव विहार, शिव पूरम आदि कॉलोनीवासियों से मिलकर होलिका दहन में हिस्सा लिया रात्रि करीब 11.30 बजे होलिका की पूजा कर होलिका दहन किया गया, जिसमें सभी कॉलोनीवासियों के परिवार सम्मिलित हुए। होलिका दहन के दूसरे दिन सभी कालोनिवासियों ने बड़े हर्षोंल्लास के एक-दूसरे को रंग-अबीर-गुलाल लगा कर सौहार्दपूवर्क होली को त्यौहार मनाया। सभी ने बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी।