BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2025, 7:13 pm
NEWS : कल्याणनगरी में वेदपीठ के फागोत्सव ने रचा नया इतिहास, हजारों भक्त सतरंगी अबीर गुलाल से हुए सराबोर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ की ओर से अपनी परंपरा अनुसार होलिका दहन के द्वितीय दिवस फाल्गुन शुक्ला पूर्णिमा को आयोजित भव्य फागोत्सव ने कल्यानगरी में नया इतिहास रचा। इस मौके पर मंदिर परिसर में आयोजित फागोत्सव ने बृज की होली की अनुभूति कराते हुए हजारों कल्याण भक्तों को सतरंगी अबीर गुलाल और 51 प्रकार के फूलों से खेली गई होली से ऐसा रंग जमा मानो भक्त और भगवान एकाकार हो गए हो। इस मौके पर ठाकुर जी को 56 भोग की तरह नानाविध प्रकार के अबीर, गुलाल, पुष्प एवं इत्र न्यौछावर कर जब प्रसिद्ध भजन गायक मुख्य रसिया गायन गोवृत्ति संत प्रहलाद कृष्ण महाराज गिलुण्ड, प्रसिद्ध भजन गायक दीपक गंधर्व सरवानिया एवं साथियों द्वारा फाल्गुनी रसिया की तर्ज पर ठाकुर जी का आह्वान करते हुए अपने ही अंदाज में होली खेलो तो कल्लाजी वेदपीठ आइजो जी सुनाकर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इस बीच हजारों भक्तों ने अपने आराध्य को अबीर, गुलाल के साथ प्राकृतिक पलाश के फूलों के रंग से सराबोर करने के साथ ही ठाकुर जी की ओर से भी भक्तों पर जब पुष्प और गुलाल की वर्षा की गई, तो मनोहारी दृश्य देखते ही बनता था। इस बीच गायकों ने होलिया में उड़े रे गुलाल कल्लाजी थारा मन्दिर में भक्तों को सुनाकर भक्तों को नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। हर कोई भक्त अपने ही अंदाज में होली के मनाने अपने आराध्य से सच्ची श्रद्धा भावना से जुड़कर कर कल्याण के रंग में रंगने को विवश हो गया। लगभग 3 घंटे चले फागोत्सव के दौरान भक्तों की मौज मस्ती देखने योग्य थी। हर भक्त ठाकुर जी रंग में रंग कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा था। मुख्य रसिया गायन गोवृत्ति संत प्रहलाद कृष्ण महाराज गिलुण्ड, प्रसिद्ध भजन गायक दीपक गंधर्व सरवानिया, सहायक गायक देवकिशन शर्मा, ऑर्गन वादक राजाराम गंधर्व, ढोलक वादक पुष्कर वैष्णव, ओटो पेड वादक भरत शर्मा एवं ढोलक वादक दिलीप गंधर्व ने संगत करते हुए माहौल को द्विगुणित कर दिया। फागोत्सव के पश्चात समस्त भक्तों को वेदपीठ की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। फागोत्सव के इस भव्य आयोजन में वेदपीठ के आचार्याे, बटुकों, पदाधिकारियों, वीर-वीरांगनाओं, कृष्णा शक्तिदल की माता बहनों, शक्ति दल की बालिकाओं, कल्यानगरीवासियों सहित आसपास के गांवों एवं हजारों कल्याण भक्तों ने सहभागिता निभाते हुए पिछले कई वर्षों के फागोत्सव के रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रच दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE