नीमच। होली के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के मिलित अवतार श्री चौतन्य महाप्रभु का 540वां प्राकृट्य दिवस इस्कॉन मंदिर नीमच द्वारा गौर पूर्णिमा के रूप में धूमधाम से मनाया गया।
इस्कॉन मंदिर नीमच पर गौर पूर्णिमा के विशेष अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान नगर संकीर्तन के साथ-साथ श्री चौतन्य महाप्रभु के प्राकट्य दिवस की महिमा का वाचन कर उनके उपदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
इस्कॉन मंदिर नीमच पर होली के दिन मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया। भगवान श्री चौतन्य महाप्रभु का देशभर के अलग-अलग शहरों से आएं फूलों से श्रृंगार किया गया। साथ ही पंचामृत से अभिषेक कर छप्पन भोग लगाया गया।
श्री चौतन्य महाप्रभु को प्राकृतिक रुप से बने होली के रंग लगाए गए और फूलों से होली खेली गई। इस दौरान ष्हरे कृष्णष् महामंत्र का कीर्तन करते हुए भक्तों द्वारा नृत्य किया गया। इस्कॉन मंदिर पर आएं भक्तों को प्राकृतिक रूप से बने रंग लगाकर होली खेली गई। साथ ही महाप्रसाद का वितरण किया गया।