नीमच। अत्यंत दुःख के साथ सूचित करने में आता है कि स्व नरसिंह, स्व रामसिंह के बड़े भाई व मेघराज, नरेश, शेरू, गौरव, उमेश, नरेंद्र के बड़े पापा व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नीमच के मंडल अध्यक्ष मोहन यादव के पूज्य पिताजी व पंकज, मयंक, नीतेश के दादाजी केशुराम यादव का स्वर्गवास दिनांक 15/03/2025 शनिवार को हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा दोपहर 1 बजे उनके निज निवास स्कीम नं 10 यादव मोहल्ला नीमच सिटी से यादव समाज मुक्तिधाम के लिए ले जाई गई। अंतिम यात्रा में समाज बंधु व समाज सेवी लोग एवं प्रेस मीडिया और जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठजन ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपरोक्त जानकारी पत्रकार अब्दुल अली ईरानी ने दी।