उज्जैन। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयति सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में विक्रमोत्सव 2025 कार्यक्रम में दो दिवसीय हस्तशिल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत उज्जैन अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की दिदियो को दो दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिवस बटीक ब्लॉक प्रिंट, माटी कला शिल्प, झाड़ू शिल्प एवं काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। स्वयं सहायता समूह सदस्य को स्वयं का रोजगार करने और आत्मनिर्भर बनाने इस दो दिवसीय कार्यशाला में संत रविदास म.प्र. हस्तशील एवं हथकरघा विकास निगम, म. प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, खादी ग्रामोद्योग एवं माटी कला बोर्ड ने अपनी महती भूमिका अदा की जा रही है । इस कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर बटीक,माटीकला, झाड़ू शिल्प एवं काष्ठ शिल्प के पूर्व से अनुभवी हस्तशिल्पियों द्वारा अपने अपने अनुभवों को साझा किया गया और स्वयं सहायता समूह सदस्य को कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया एवं निशुल्क प्रशिक्षण देने हेतु उन्हें बताया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयति सिंह द्वारा स्वयं सहायता समूह सदस्यों को स्वरोजगार करने हेतु प्रेरित करते हुए उन्हें आगे बढ़ाने में हर संभव मदद करने करने का विश्वास दिलाया गया।