खरगोन। शहर के जिला अस्पताल परिसर में आवाजाही कर रहे लोग उस वक्त अवाक रह गए, जब कुत्तों का एक झूंड एक नवजात बच्चे के शव को नोचते.खसोटते नजर आए। इसके बाद लोगों ने कुत्तों को वहां से भगाया और पुलिस चौकी में सूचना दी।
जैतापुर चौकी प्रभारी सुदर्शन ने बताया कि अस्पताल परिसर में क्षत- विक्षत अवस्था में एक नवजात का शव मिला है। उसे कुत्तों द्वारा नोंचने की सूचना भी मिली है। इसकी पुष्टि की जा रही है, वही परिसर में नवजात को किसने छोड़ा इसकी जांच के लिए सीसीटीवी कैमरो की फुटेज के साथ ही मेटरनिटी वार्ड का रिर्काउ भी खंगाला जाएगा। इस मामले में लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई करेंगे। जबकि अस्पताल प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया और मृतक शिशु के परिजनों पर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रभारी सिविल सर्जन का कहना है कि यदि अस्पताल में मृत बच्चे का जन्म होता है तो परिजनों को उसके अंतिम संस्कार का ध्यान रखना चाहिए।