नीमच। रंगों का जीवंत त्योहार होली अपने साथ खुशी, सौहार्द और नवीनीकरण की भावना लेकर आ रहा है। यह शुभ अवसर वसंत के आगमन और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो हमारे दिलों को गर्म जोशी और उत्साह से भर देता है। इस अवसर पर गुरुवार को सीटीसी सीआरपीएफ मंदिर प्रांगण में रजनी दत्ता (कावा अध्यक्ष सीटीसी नीमच ) द्वारा सभी अधिकारियों एवं जवानों के परिवार जनों के साथ होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। सीआरपीएफ कैंप निवासरत सभी परिवारजनों ने इस महोत्सव पर नृत्य गान तथा रंगारंग कार्यक्रम किए।