BREAKING NEWS
शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में निकली भव्य साईं.. <<     KHABAR : 7 साल की सेवाओं के बाद कपिल सिंह राजावत को.. <<     KHABAR : 83 प्रतिशत अंक हासिल कर अंकित गुर्जर ने.. <<     NEWS : हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, मुबारक हुसैन का भरा.. <<     KHABAR : दतिया में सड़क हादसा देख रुका डॉ. नरोत्तम.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, 11 जुलाई को दतिया आएंगे.. <<     NEWS : 46 दिवसीय हज यात्रा से लौटे हाजी आरिफ खिलजी.. <<     NEWS : नाथ समाज की संगठनात्मक बैठक में एकजुटता का.. <<     NEWS : गौ-सेवा के साथ मनाया वरिष्ठ सदस्य का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में तस्करों पर करारा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और संदिग्ध.. <<     KHABAR : साईं पालकी यात्रा का नगर में भव्य भ्रमण,.. <<     NEWS : अच्छी बारिश की कामना को लेकर आंवलहेड़ा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2025, 1:50 pm
BIG REPORT : पूर्व सीएम दिग्विजय ने कांग्रेस नेताओं को दी नसीहत, सोशल मीडिया पर लिखा- मंच की लड़ाई समाप्त करो और जनता के लिए आवाज उठाओ, लड़ाई लड़ो, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं को आपस में नहीं लड़ने और गुटबाजी से दूर रहने की नसीहत दी है। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- कांग्रेस के साथियों, मंच की लड़ाई समाप्त करो और जनता के लिए महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के ख़िलाफ आवाज, उठाओ लड़ाई लड़ो। उन्होंने यह नसीहत एक कार्यक्रम में मंच पर अधिक संख्या में नेताओं के बैठ जाने और मंच गिरने को लेकर दी है।


बता दें कि किसान कांग्रेस बजट सत्र के पहले दिन बीजेपी सरकार के खिलाफ कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान भोपाल के रंगमहल चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मंच पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके चलते मंच गिर गया था। मंच टूटने से कई नेताओं को चोटें आईं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान भी घायल हुए थे। प्रदर्शन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी सहित कई कांग्रेसी नेता शामिल हुए थे। कांग्रेस के कार्यक्रम में मंच गिरने की पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी राष्ट्रीय और केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम के लिए बनाए गए मंच नेताओं की संख्या क्षमता से अधिक होने के कारण गिर चुके हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE