BREAKING NEWS
शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में निकली भव्य साईं.. <<     KHABAR : 7 साल की सेवाओं के बाद कपिल सिंह राजावत को.. <<     KHABAR : 83 प्रतिशत अंक हासिल कर अंकित गुर्जर ने.. <<     NEWS : हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, मुबारक हुसैन का भरा.. <<     KHABAR : दतिया में सड़क हादसा देख रुका डॉ. नरोत्तम.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, 11 जुलाई को दतिया आएंगे.. <<     NEWS : 46 दिवसीय हज यात्रा से लौटे हाजी आरिफ खिलजी.. <<     NEWS : नाथ समाज की संगठनात्मक बैठक में एकजुटता का.. <<     NEWS : गौ-सेवा के साथ मनाया वरिष्ठ सदस्य का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में तस्करों पर करारा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और संदिग्ध.. <<     KHABAR : साईं पालकी यात्रा का नगर में भव्य भ्रमण,.. <<     NEWS : अच्छी बारिश की कामना को लेकर आंवलहेड़ा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2025, 1:54 pm
KHABAR : बावड़िया कला में तीन दिन तक होली का जश्न, कुशवाहा एकता मंच ने परंपरागत तरीके से मनाया त्योहार, होलिका दहन से हुई शुरुआत, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। बावड़िया कला में इस साल भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कुशवाहा एकता मंच के सदस्यों ने तीन दिन तक रंग, पिचकारी और संगीत के साथ पूरे गांव को उत्सव में डुबो दिया। उत्सव की शुरुआत परंपरागत होलिका दहन से हुई। पिछले कई वर्षों से एक ही स्थान पर विधि-विधान से होलिका दहन का पूजन किया जाता है। इस अवसर पर पूरे गांव के लोग एकत्र हुए।


उत्सव की एक विशेष परंपरा के तहत गांववासी पहले मंदिर में इकट्ठा हुए। फिर उन परिवारों के घर गए, जिनके सदस्यों का स्वर्गवास हो चुका है। वहां रंग लगाने के बाद सभी लोग मंदिर लौटे। यहां गुड़, लड्डू और गुलाल के साथ एक-दूसरे को रंग लगाकर जश्न मनाया।


महिलाओं की टोली भी अलग से जश्न में शामिल हुई। वे एक साथ मिलकर अनराय वाले घरों में जाकर रंग लगाती हैं। इसके बाद गुड़ और बताशे का वितरण किया जाता है। यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है, जिसमें सभी का सहयोग रहता है।


कार्यक्रम में गजराज सिंह कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, डालचंद कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, मुन्ना भैया, मूलचंद, मंगल कुशवाहा, मोनू, कमलेश, विशाल और छोटू सहित कई लोग मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE