खरगोन। जिले के कसरावद में एक खतरनाक रसल वाइपर सांप को पकड़ने में थैंक्यू नेचर टीम को सफलता मिली। यह सांप कसरावद के फिल्टर प्लांट में छुपा हुआ था।
प्लांट के कर्मचारी पहले इस अजगर समझ रहे थे और वही मोटर खोल रहे थे रसल वाइपर को दिखा तो उन्होंने थैंक्यू नेचर टीम को सूचित किया।
टीम के सदस्यों वैभव पाटीदार, मानस पाटीदार, आलोक पाटीदार और विकास वर्मा ने मिलकर सांप को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। इस सफलता के लिए टीम को बधाई दी।