उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को बॉलीवुड के प्रसिद्ध खलनायक रंजीत कुमार ने दर्शन किए। अभिनेता ने मंदिर के नंदी हॉल में भगवान महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुरोहित सत्यनारायण जोशी ने उनकी पूजा करवाई।
रंजीत कुमार को देखने के लिए दर्शन करने आए लोगों की भीड़ जमा हो गई। मंदिर परिसर के बाहर भी उनके प्रशंसकों की भीड़ देखी गई। हिंदी फिल्मों में खलनायक की भूमिका से पहचान बनाने वाले रंजीत कुमार ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।