पिपलिया मंडी। नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर जैन (मामा) की पुत्रवधु श्वेता जैन और पौत्र मिर्थ के दुःखद निधन उपरांत शोक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने पहुंचकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिवारजन से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा मैं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगतों को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को गहन दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोहरलाल जैन, पूर्व विधायक यशपाल सिह सिसौदिया, कांग्रेस के युवा नेता सोमिल नाहटा सहित सैंकड़ों वरिष्ठ नेता, समाजसेवी व गणमान्य नागरिकों दवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए।