नीमच। स्थानीय जिला मुख्यालय के सीएम राइज विद्यालय की कक्षा 9 एवं 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय का प्रदर्शन इस प्रकार रहा- कक्षा-9 में 105 में से 88 ( 57 प्रथम,30 द्वितीय और 1 तृतीय श्रेणी में ) विद्यार्थी उतीर्ण हुए, उतीर्ण %- 83.81रहा, कक्षा 11 वी में कुल 97 मेसे 93 (प्रथम-66 ,द्वितीय-27,तृतीय-0) विद्यार्थी उतीर्ण हुए, उतीर्ण %-95.88 रहा।
कक्षा 9 में सर्वाधिक अंक प्राप्त विद्यार्थी-
1 कशिश पाटीदार-96.80% (9C)
2 प्रियांशी -95.60%(9C)
3 नंदिनी-92.80% (9A)
कक्षा 11 वी में संकाय वार टॉपर्स स्टूडेंट्स -
1 गणित-प्रियांशी 90.6% 2 बायलॉजी-राजनंदिनी- 86.20%
3 कला-आशिया नूर- 78.20%
4 वाणिज्य-भूमिका-87.0%
5 गृहविज्ञान-संजना-81%
सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य के एस जैन ने परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम आपकी कड़ी मेहनत,निरन्तर अभ्यास, अभिभावकों की प्रेरणा,शिक्षकों के समर्पित प्रयासों और मार्गदर्शन का नतीजा है। जैन ने बताया कि शासन ने जिन उद्देश्यों के लिए सीएम राइज विद्यालय की स्थापना की उनकी मंशा के अनुरूप हम सभी निरन्तर प्रयासरत हैं और अच्छे परिणाम दे रहे हैं।