उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक शनिवार सुबह जनप्रतिनिधि दीपक शर्मा के ऋषि नगर स्थित निवास पहुंचकर उनकी माता स्व शर्मा के निधन पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने वहां परिजनों से चर्चा कर उन्हें ढांढस बंधाया।इस दौरान सांसद विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, जनप्रतिनिधि रवि सोलंकी आदि उपस्थित रहे।