नीमच। शहर में स्कीम नंबर 9 स्थित यादे माता मंदिर पर मेवाड़ा प्रजापति महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी। राधा कृष्ण बनकर फाग उत्सव में महिलाओं ने सांवरिया सेठ और खाटू श्याम के भजनों पर जमकर नृत्य किया। विशेष रूप से होलिया आने उड़े रे गुलाल, जुल्म कर डालो सितम कर डालो, घूंघटिया आड़े आयो जी, थाने देख कोनी पाई बाबा श्याम आदि फाग उत्सव के भजन गाए गए। महिलाओं द्वारा इस अवसर पर आरती की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरण हुआ।