BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2025, 5:42 pm
KHABAR : स्कीम नंबर 9 स्थित सत्यनारायण मंदिर पर गौड़ ब्राह्मण महिला मंडल ने मनाया फाग महोत्सव, फुलों व गुलाल से खेली होली, एक-दूसरे को रंग लगाकर दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर सहित जिलेभर में फाग उत्सव की धूम मची हुई है। महिला मंडलों द्वारा विभिन्न जगहों पर होली के उपलक्ष्य में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज शहर के स्कीम नंबर 9 स्थित सत्यनारायण मंदिर पर गौड़ ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव का आयोजन उमंग और उत्साह के साथ किया गया। फाग उत्सव के कार्यक्रम में गौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाएं हर्षाेल्लास के साथ शामिल हुई। समाज की महिला सखियों ने फाग खेलते हुए एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर अपना स्नेह प्रकट किया। फाग उत्सव के कार्यक्रम में महिलाएं राधा कृष्ण की वेशभूषा और पोशाकों में सजधज कर पहुंची। पुष्प वर्षा की गई। भगवान का अभिषेक किया गया। होली और फाग उत्सव के सुमधुर भजनों पर गौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाएं आनंद के साथ जमकर थिरकी। महिलाओं द्वारा मंदिर में भगवान की आरती की गई। प्रसादी वितरण हुआ। बताते चलें कि गौड़ ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव का आयोजन वर्ष 2016 से अनवरत जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE