चित्तौड़गढ़। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2025 के तहत श्री महावीर जैन मंडल के तत्वाधान में महावीर जैन महिला मंडल द्वारा रविवार 16 मार्च को भगवान महावीर मानव सेवा समिति, बापूनगर सैंती में तीन दिवसीय, निःशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर का शुभारंभ किया गया।
महावीर महिला मंडल अध्यक्ष कल्पना मेहता के अनुसार 18 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः साढ़े 9 बजे से सायं साढ़े 6 बजे तक आयोजित इस शिविर में डॉक्टर मोनालिसा भट्ट, डॉ. रुनझुन माथुर, अटेंडर जीएनएम अनीता गुर्जर द्वारा फिजियोथैरेपी सेवाएं दी जाएगी। शिविर में अब तक 110 रजिस्ट्रेशन हुए।
महासचिव रजनी रांका ने बताया कि शिविर में अतिथिगण श्री महावीर जैन मंडल चितौड़गढ़ के अध्यक्ष राजेंद्र दोशी, महासचिव सोहनलाल पोखरना, भगवान महावीर मानव सेवा समिति के महासचिव रोशन लाल लोढा, कोषाध्यक्ष नवीन पटवारी, बसंती लाल मेहता, जैन प्रोफेशनल फोरम के डॉक्टर अरविंद सांखला, मनीष छाजेड़, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष निलेश पटवारी, महासचिव अभिषेक लोढ़ा, नवनीत मोदी, अशोक सेठिया, कनक मेहता, महेंद्र टोंगिया, राजेंश विरानी सहित श्री महावीर महिला मंडल की परामर्श टीम एवं संयोजक कार्यकारिणी उपस्थित रहे।