चित्तौड़गढ़। सीपीएस पद्धति में जिन किसानों को अफीम के लाइसेंस मिले हैं और जिन लोगों ने अफीम की खेती की है वह सभी किसान 21 मार्च 2025 को चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्री पर आकर 11.00 बजे उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन देकर मांग करेंगे। भारतीय किसान यूनियन चित्तौड़गढ़ राजस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि अफीम के डोडे खेत में सूख गए हैं और सरकार ने औसत निर्धारित कर रखी है। इसलिए अफीम के चोरों से और तस्करों से रखवाली करनी पड़ती है रात को जागना पड़ता है और खतरा रहता है इसलिए नारकोटिक्स विभाग को सूचना देकर अफीम के डोडे तुड़वाने का आदेश प्रदान कराए।