नीमच। शहर में पाटीदार समाज का होली मिलन समारोह रविवार को श्रेष्ठा पैलेस कनावटी में आयोजित किया गया। अध्यक्ष श्याम सुंदर पाटीदार ने बताया कि समाजजन द्वारा गुलाल से होली खेली गई एंव देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। समाज के बच्चों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही समाज के पूर्व प्रांतिय अध्यक्ष शांतिलाल मांडा के साथ वरिष्ठों की उपस्थिति में अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान नीमच सहित आसपास के गांवों के समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।