नीमच। अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के अगामी अप्रैल माह में आयोजित होने वाले त्रिवार्षिक सातवें राष्ट्रीय महाअधिवेशन के संबंध में प्रांत स्तरीय एक बैठक 16 मार्च को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राधुसिंह भाभर, प्रदेश मंत्री बी एम एस के सोम भूरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मानसिंह मईड़ा, संभाग प्रभारी भेरुलाल खदेड़ा, जिला अध्यक्ष सुरजी भुरिया कार्यक्रम के संयोजक के रूप में झाबुआ जिले के अम्बेडकर वाटिका में संपन्न हुई उक्त बैठक में उज्जैन,धार, झाबुआ ,नीमच, रतलाम, मंदसौर, पेटलावद, मनासा, थांदला , मानसा, मेघनगर ,राणापुर , रामा, जावरा आदि जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित हुए और सभी ने करमबंद तरीके से अप्रैल माह की 12/ 13/ 14 तारीख तक झाबुआ जिले में आयोजित होने वाले त्रिवार्षिक सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन की रूपरेखा को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किया उक्त बैठक में राष्ट्रीय स्तरीय महा अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारीयों को व्यवस्था प्रभार सोपा गया जिसमें प्रचार प्रसार समिति चंद्रशेखर जायसवार, मांडू सिंह मुणिया,भोजन व्यवस्था राजू खराड़ी, सुरजी भगोरा, वाहन व्यवस्था संजय परमार, भेरूलाल खदेड़ा, राजू ग्ररवाल, यातायात व जल व्यवस्था सुरेश सुरावत, शांतिलाल हटेला के साथ पांच-पांच लोगों को नियुक्त किया गया इसी कड़ी में आगामी अप्रैल माह में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महा अधिवेशन पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री सोम भूरिया ने बताया कि आज की बैठक एक अहम बैठक रही है इस बैठक में राष्ट्रीय , प्रदेश, प्रांतिय ओर जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे इस बैठक में अखिल भारतीय वनवासी मजदूर संघ के बेनर पर आयोजित होने वाले त्रिवार्षिक सातवें महा अधिवेशन जो की झाबुआ जिले में आयोजित होने जा रहा है जिसमें बी सुरेंद्र सिंह ओर 13 अप्रैल को कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे साथ ही कई जनप्रतिनिधि व मजदूर संघ के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी मंचासीन रहेंगे इस राष्ट्रीय महा अधिवेशन में लगभग प्रदेश भर से तीन से चार हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।
अंत में बैठक का आभार रतलाम जिला मंत्री राजू खराड़ी ने व्यक्ति किया-
बैठक में उपस्थित कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राधू सिंह बाबर,बी एम एस प्रदेश मंत्री सोम भूरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मानसिंह मईड़ा, संभाग प्रभारी भेरुलाल खदेड़ाश् प्रदेश संयुक्त मंत्री संजय परमार, झाबुआ जिला अध्यक्ष सुरजी भगोरा ब्लाक अध्यक्ष मंगला डामनिया, उपाध्यक्ष वुद्वा गरवाल पेटलावद,नीमच जिला अध्यक्ष सुरेश सुरावत, जिला महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार, रतलाम महामंत्री राजू खराड़ी, ब्लाक अध्यक्ष दशरथ मालवीय,मांडू सिंह मुड़िया, मोहन सिंह सोलंकी, शांतिलाल हटेला, सुमित्रा भूरिया, रंगा मोरी, राकेश परमार, गुड्डू पंडित, सुरेश सस्तीया, राजू गरवाल, पप्पू चौहान, गोलू भूरिया,कमलेश खड़िया एवं क्रांति स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।