चित्तौड़गढ़। अन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की चित्तौड़गढ़ महिला इकाई द्वारा स्थापना दिवस वैश्य एकता दिवस के रूप में मनाया गया। महिला महासचिव लीला आगाल ने बताया कि इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ वैश्य इकाई एवं महिला इकाई द्वारा गौ सेवा प्रकल्प के तहत सोमवार 17 मार्च को गांधीनगर गौशाला में जिला अध्यक्ष सुनील जागेटिया एवं महामंत्री सीए नितेश सेठिया के सान्निध्य में गायों को चारा और गुड़ खिलाया गया एवं वहां के डॉक्टर द्वारा बीमार गायों के बारे में परामर्श किया गया। वैश्य फेडरेशन द्वारा आने वाले समय में गायो के लिए रेगुलर प्रोजेक्ट करने पर भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री गोपाल मूंदड़ा के साथ पदमा पगारिया, शशि जागेटिया, भावना पोरवाल, तरुणा जागेटिया, हनी आगाल, प्रियंका ईनाणी आदि उपस्थिति रही। पदमा पगारिया द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति गौशाला में ही दी गई गायों की सेवा करने वाले वहां की सेवादारों को सम्मानित किया गया। जिला महामंत्री नितेश सेठिया ने बताया कि शीघ्र ही सम्पूर्ण जिले इकाई गठन किया जायेगा एवं एकता के सम्मेलन किया जाएगा।