तराना। श्री तिलकेश्वर महादेव मंदिर के गादीपति श्री महंत मोहन भारती जी को अखिल भारतीय श्री पंचदश नाम जूना अखाड़ा के सभापति चुने जाने पर प्रथम नगर आगमन पर स्थानीय नाचन बोर चौराहे से भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई जिसका भव्य स्वागत गृहस्थ गोस्वामी समाज बावन गांव,गुजराती रामी माली समाज,पूर्व विधायक ताराचंद गोयल मित्र मंडल,सुनील वर्मा मित्र मंडल,बजरंग दल तराना, भगवान देवनारायण मंदिर के पंडाजी, रितेश मुंदड़ा मंडल सुभाष जोशी पत्रकार, अपना पैनल के बहादुर बैरागी मित्र मंडल, गजराज सिंह चौहान,महेश रावल, लक्ष्मी नारायण वर्मा,पार्षद महेश जोशी मित्र मंडल के सदस्य नरेंद्र बिड़ला, सत्यनारायण वर्मा, रूपम गुर्जर तथा श्री उतारा सरकार मंदिर के पुजारी मोहित जोशी मित्र मण्डल तथा पाटीदार समाज द्वारा पुष्प माला पुष्प वर्षा तथा आतिशबाजी के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
शोभा यात्रा के श्री तिलकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर पूजन महंत महादेव भारती, पुजारी,अखिलेश चतुर्वेदी गोविंदनंद भारती,अक्षत चतुर्वेदी द्वारा करवाया गया। उपरोक्त शोभायात्रा में नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के भक्त जनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया।