BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2025, 10:28 am
BIG NEWS : श्री सांवलिया सेठ के भंडार ने तोड़ा रिकॉर्ड, दो चरणों में मिले 12 करोड़ से अधिक, गिनती जारी, पढे़ खबर 

Share On:-

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार भंडार खुलते ही रिकॉर्ड तोड़ चढ़ावा सामने आया है। 14 मार्च को राजभोग आरती के बाद खोले गए भंडार की दो चरणों की गिनती में ही 12 करोड़ 52 लाख रुपये गिने जा चुके हैं, जबकि तीसरे चरण की गिनती आज मंगलवार को की जाएगी।


पहले चरण में 7.55 करोड़, दूसरे चरण में 4.97 करोड़ मिले
करीब डेढ़ माह बाद खोले गए भंडार में पहले चरण की गिनती में 7 करोड़ 55 लाख रुपये मिले, जबकि सोमवार को हुई दूसरे चरण की गिनती में 4 करोड़ 97 लाख 20 हजार रुपये गिने गए। अब तक कुल 12.52 करोड़ रुपये की गणना पूरी हो चुकी है, जबकि दानपात्र की बाकी राशि की गिनती तीसरे चरण में होगी।


150 से अधिक लोग कर रहे गिनती, सीसीटीवी निगरानी में प्रक्रिया
दानपात्र में आए चढ़ावे की गिनती कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जा रही है। 150 से अधिक कर्मचारी इस प्रक्रिया में जुटे हैं, जिनमें मंडफिया के पांच बैंक मैनेजर और उनका स्टाफ भी शामिल हैं। नोटों की गिनती पूरी होते ही राशि को बैंक में जमा किया जा रहा है। इस बार भंडार की पूरी गिनती 5 से 6 चरणों में पूरी होने की संभावना है।


सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती बाकी
गिनती की प्रक्रिया में ऑनलाइन दान, मनीऑर्डर, भेंटकक्ष में प्राप्त सोना-चांदी और अन्य चढ़ावे की गणना अभी बाकी है। मंदिर प्रशासनिक अधिकारी नंद किशोर टेलर के अनुसार, रोजाना करीब एक लाख श्रद्धालु श्री सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।


पिछले भंडार में 35 करोड़ का रिकॉर्ड चढ़ावा मिला था
पिछले वर्ष दिसंबर में खोले गए भंडार में अब तक का सबसे अधिक 35 करोड़ रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ था। इसके अलावा ढाई किलो सोना, सवा क्विंटल से अधिक चांदी और विदेशी मुद्राएं भी मंदिर को दान में मिली थीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE