BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2025, 6:46 pm
KHABAR : नेत्रदान और रक्तदान की नगरी नीमच अब देहदान के लिए भी बना रहा है अपनी एक विशिष्ट पहचान, चाइनीज ब्यूटी पार्लर की संचालिका रोज़ी छन ने लिया संकल्प, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नेत्रदान और रक्तदान की नगरी नीमच में अब देहदान के लिए भी अपनी एक विशिष्ट पहचान बना रहा है। बड़ी संख्या में लोग देहदान के लिए सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में आज चाइनीज ब्यूटी पार्लर की संचालिका 48 वर्षीय रोज़ी छन पति डॉक्टर शुहा छन ने आज अन्नपूर्णा सेवा न्यास के माध्यम से देहदान के लिए संकल्प पत्र भरा। स्वभाव से दयालू प्रवृति की रोज़ी छन ने बताया कि मेरे मन में हमेशा मानव सेवा का भाव रहा है। जीते जी तो हम मानव सेवा करते ही हैं, मरने के बाद भी हमारा शरीर पीड़ित मानवता के लिए काम आ सके, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। मैंने इसी बात से प्रेरित होकर आज देहदान का संकल्प पत्र भरा है। वहीं अन्नपूर्णा सेवा न्यास के संयोजक राकेश पप्पू जैन ने बताया कि नीमच के मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट के अनुसंधान के लिए मृत  मानव शरीर की अहम आवश्यक्ता होती है। राकेश जैन ‌ने बताया कि रानी राणा की प्रेरणा से अन्नपूर्णा के माध्यम से देहदान के लिए पहला संकल्प पत्र आज भरा गया है। अन्नपूर्णा सेवा न्यास के सदस्यों ने इस अवसर पर रोज़ी छन का पुष्प मालाओं से अभिनंदन किया। रोज़ी छन द्वारा भरे गए संकल्प पत्र को अन्नपूर्णा सेवा न्यास के सदस्यों ने नीमच मेडिकल कॉलेज के हेड ऑफ एनाटॉमिक डॉक्टर मृदुल त्रिपाठी को सौंपा। इस अवसर पर रानी राणा, प्रकाश मंडवारिया, वीरेंद्र जायसवाल,अजय भटनागर और अन्नपूर्णा के सदस्य व संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE